Skip to main content

Hindi 10 set C

                        प्रारूप प्रश्न पत्र  2024

 अभ्यास प्रश्न पत्र (Set :- C) 2024
कक्षा 10वीं 
विषय - हिन्दी 

समय - 3घंटा                                पूर्णांक 75                                                                                                    निर्देश -

1. सभी प्रश्न करना अनिवार्य है |

2. प्रश्न क्र. 1 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है | जिनके लिए 1×30 = 30 अंक निर्धारित है | 

3. प्रश्न क्र. 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक  है | शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है |

4. प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक  है | शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है |

5. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक  है | शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है |

6. प्रश्न क्र . 06 से 23 तक सभी प्रश्नों आंतरिक विकल्प दिए गए है


1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए- 1×6 = 6 i. आधुनिक काल का आरम्भ माना जाता है- (अ) संवत् 1900 से (ब) संवत् 1050 से

(स) संवत् 1375 से (द) संवत् 1800 से

ii. गोपियों के अनुसार कड़वी ककड़ी की तरह है- (अ) कृष्ण प्रेम (ब) योग- सन्देश (स) संसार (द) ब्रजधाम

iii. "रसात्मकं वाक्यं काव्यं परिभाषा है (अ) आचार्य विश्वनाथ की (ब) मम्मट की

(स) पं. जगन्नाथ की (द) भरतमुनि की iv. नेताजी का चश्मा पाठ की विधा है। (अ) व्यंग्य (ब) एकांकी (स) नाटक (द) कहानी v. जो शब्द क्रिया की विशेषता प्रकट करते उन्हें कहते है- (अ) विशेषण (ब) क्रियाविशेषण

(स) रीति विशेषण (द) जाति विशेषण vi. भोलानाथ के ललाट पर तिलक सुशोभित होता था (अ) कुमकुम का (ब) भभूत का

(स) चन्दन का (द) सिंदूर का 2. रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए - 1× 6 =6 1. -व्यक्ति अपनी प्रशंसा स्वयं नहीं करते। (क्रोधी/निडर/कायर) ii. नायक के जीवन की एक घटना का पूर्णता के साथ अंकन .............में किया जाता है (दृश्यकाव्य / खण्डकाव्य महाकाव्य ) iii काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्त्वों को कहते ..........है | (अलंकार/रस / काव्य गुण) iv. सच्चे साधु की पहचान उसके...... से होती है। भक्ति/पहनावे/ विचारों) V. ----------- समास में प्रथम पद प्रधान एवं अव्यय होता है (द्वन्द्व अव्ययीभाव/ द्विगु) vi. गंतोक का मतलब........है (पहाड़/पठार/चोटी) 3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए - स्तम्भ (अ). स्तम्भ (ब) i.झरना, आँसू लहर (क) अज्ञेय ii.बार-बार मोहि लागि बोलावा' (ख) साक्षात्कार iii.गद्य की प्रमुख विधा (ग) तीन iv आपका बंटी (घ) जयशंकर प्रसाद v. वाच्य के भेद (ड.) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार vi अरी ओ करुणा प्रभामय (च) मन्नू भंडारी (छ) कहानी

(ज) अन्योक्ति अलंकार 4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए- i. आधुनिक कबीर किसे कहा जाता है? ii. रस के अंगों के नाम लिखिए ? iii. काशी किसकी पाठशाला है? iv. दो स्वरों के आपस में मिलने पर कौन-सी संधि होगी ? v. जो मीठी वाणी बोलता हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द है? vi. श्वेत पताकाएँ किसका प्रतीक है? 5. सत्य / असत्य कथन लिखिए- i. संगतकार कविता मुख्य गायक का साथ देनेवाले संगतकार की भूमिका के महत्त्व पर लिखी गई है।

ii.दोहा और चौपाई मात्रिक छंद है। iii. संस्कृति' पाठ व्यंग्य विधा में लिखा गया है। iv. लोक+उक्ति से मिलकर लोकोक्ति शब्द बना है। V. माता का अँचल' पाठ की रचनाकार मधु कांकरिया है। vi. हिरोशिमा कविता अज्ञेय ने हवाई जहाज में बैठकर लिखी । 6. प्रगतिवाद की कोई दो विशेषताएँ प्रवृत्तियों लिखिए अथवा नई कविता के कोई दो कवियों के नाम उनकी एक-एक रचना के साथ लिखिए।

7. तुलसीदास अथवा नागार्जुन की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए- i. दो रचनाएँ ii भाव पक्ष 8. मरजादा न लही के माध्यम से कौन-सी मर्यादा न रहने की बात कही है ? अथवा

परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष टूट जाने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए? कोई दो तर्क लिखिए।

9. स्मृति को पाथेय बनाने से कवि प्रसाद का क्या तात्पर्य है ? अथवा कविता का शीर्षक उत्साह क्यों रखा गया है ? 10. प्रबंध काव्य की परिभाषा एवं उनके प्रकार लिखिए अथवा वीर रस का एक उदाहरण लिखिए ।

11. छंद की परिभाषा एवं उनके प्रमुख प्रकार लिखिए। अथवा पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 12. निबन्ध की परिभाषा लिखते हुए किसी एक निबन्धकार का नाम लिखिए। अथवा नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए। 13. स्वयं प्रकाश अथवा यशपाल की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए- i. दो रचनाएँ ii भाषा-शैली 14. कैप्टन बार-बार मूर्ति पर चश्मा क्यों लगा देता था ? अथवा 'एक कहानी यह भी पाठ में लेखिका मन्नू भंडारी के पिता ने रसोई को भटियारखाना' कहकर क्यों संबोधित किया है ? 15. शहनाई की दुनिया में डुमरांव को क्यों याद किया जाता है ? (2) अथवा

आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है ? इस खोज के पीछे क्या प्रेरणा रही होगी ?

16. निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कर नाम लिखिए-

i. उद्गम. ii निर्गुण अथवा

मुहावरे एवं लोकोक्ति में कोई दो अंतर लिखिए। 17. भोलानाथ और उसके साथियों के खेल और खेलने की सामग्री आपके खेत और खेलने की सामग्री से किस प्रकार भिन्न है? (2) अथवा गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया है ? 18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए | (3)

मन की मन ही माँझ रही। कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाही परत कही।

अवधि अधार आस आवन की तन मन विधा सही। अब इन जोग सँदेसनि सुनिसुनि बिरहिनि बिरह दही । अथवा अट नहीं रही है आभा फागुन की तन

सट नहीं रही है। 19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए- (3) बालगोबिन भगत मँझोले कद के गोर- चिट्टे आदमी थे। साठ से ऊपर के ही होंगे। बाल पक गए थे। लम्बी दाढ़ी या जटाजूट तो नहीं रखते थे, किन्तु हमेशा उनका चेहरा सफ़ेद बालों से ही जगमग किए रहता | कपड़े बिलकुल कम पहनते । कमर में एक लंगोटी मात्र और सिर में कबीरपंथियों की सी कनफटी टोपी। जब, जाड़ा आता एक काली कमली ऊपर से ओढ़े रहते | अथवा एक संस्कृत व्यक्ति किसी नयी चीज की खोज करता है, किंतु उसकी संतान वह अपने पूर्वज से अनायास ही प्राप्त हो जाती है। जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नए तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत व्यक्ति है और उसकी संतान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भाँति सभ्य भले ही बन जाए संस्कृत नहीं कहला सकता।

20. मेरे प्रिय शिक्षक' विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।

(3) अथवा वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर दो मित्रों के मध्य संवाद लिखिए।

21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (4)

वीरों का कैसा हो बसंत ? आ रही हिमालय से पुकार

है उदधि गरजता बार-बार

प्राची, पश्चिम, भू-नभ अपार,

सब पूछ रहे हैं दिग- दिगंत वीरों का कैसा हो बसंत ? प्रश्न- i.उपर्युक्त काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

ii.वीरों के बसंत के बारे में कौन-कौन प्रश्न पूछ रहे हैं?

iii.उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए। अथवा पूर्व और नूतन का जहाँ मेल होता है वही उच्च संस्कृति की उपजाऊ भूमि है। मनुष्यों के चरित्र मनुष्यों के कारण स्वयं मनुष्यों द्वारा ही निश्चित किए जाते हैं। हमें दुराग्रहों से मुक्त होकर ही प्रत्येक वस्तु को कसौटी पर कसकर देखना होगा। कर्म से भयभीत व्यक्ति केवल विचारों की उलझन में फँस जाता है तब वह जीवन की किसी नई पद्धति या संस्कृति को जन्म नहीं दे पाता। इसलिए पूर्वकालीन संस्कृति के जो निर्माणकारी तत्व हैं, उन्हें लेकर हम कर्म में लगें और नई वस्तु का निर्माण करें। प्रश्न- i.उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। ii.उच्च संस्कृति की उपजाऊ भूमि कौन सी है? iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए। 22. अपने विद्यालय के प्राचार्य को बुक बैंक से पुस्तकें प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)

अथवा प्रतिदिन योग करने के लाभ बताते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए।

23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए- (4) i. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन ii.पर्यावरण प्रदूषण में हमारी व्यक्तिगत भूमिका iii.साहित्य और समाज iv. समाचार पत्रों की उपयोगिता

v. जल संरक्षण


हिन्दी मॉडल पेपर सेट :- A .......click ...download


हिन्दी हल सहित मॉडल पेपर सेट :- A कक्षा 10th click download ...............click


हिन्दी मॉडल पेपर सेट B....click


हिन्दी सेट C मॉडल पेपर ....click download


हिन्दी सेट D मॉडल पेपर कक्षा 10th .........download...click..




Comments

Popular posts from this blog

कक्षा :- 10TH MATHS MODAL PAPER

           मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र मण्डल भोपाल                           कक्षा :- 10th                                   गणित                        अध्याय :- 2 (बहुपद) प्र(1) व्दिघात बहुपद x²+ 7x+10 के शून्यक ज्ञात कीजिए औरशून्यको तथा गुणांको के बीच संबध की सत्यता की जाँच कीजिए ? (2) व्दिघात बहुपद x²-2x-8 के शून्यक ज्ञात कीजिए औरशून्यको तथा गुणांको के बीच संबध की सत्यता की जाँच कीजिए ? (3)  व्दिघात बहुपद x²-3 के शून्यक ज्ञात कीजिए औरशून्यको तथा गुणांको के बीच संबध की सत्यता की जाँच कीजिए ? Class10th के मॉडल पेपर download करे  (4) एक व्दिघात बहुपद ज्ञात कीजिए , जिसके शून्यकों का योग तथा गुणनफल क्रमश: -3 और 2 हैं ? (5)  एक व्दिघात बहुपद ज्ञात कीजिए , जिसके शून्यकों का योग तथा गुणनफल क्रमश:  1/4 और -1  हैं ? (6)...

Hindi set A solution

   प्रारूप प्रश्न पत्र  2024   अभ्यास प्रश्न पत्र (Set :- A) 2024 कक्षा 10वीं  विषय - हिन्दी  समय - 3घंटा                                 पूर्णांक 75                                                                                                    निर्देश - 1. सभी प्रश्न करना अनिवार्य है | 2. प्रश्न क्र. 1 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है | जिनके लिए 1×30 = 30 अंक निर्धारित है |  3. प्रश्न क्र. 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक  है | शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है | 4. प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक  है | शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है | 5. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक  है | शब्द सीमा ल...

NCERT MATHS CLASS 10TH MATHS SOLLUTION IN HINDI

NCERT MATHS  CLASS 10TH MATHS                SOLLUTION IN HINDI                                     कक्षा :- 10th                        गणित                  अध्याय :- 1                वास्तविक संख्याएँ 1.1 भूमिका  1.2 यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका  1.3 अंकगणित की आधारभूत प्रमेय  1.4 अपरिमेय संख्याओं का पुनर्भ्रमण  1.5 परिमेय संख्याओं और उनके दशमलव प्रसारों का पुनर्भ्रमण  1.6 सारांश  प्रमेय 1.1 (यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका ):-  दो धनात्मक पूर्णांक a और b दिए रहने पर , ऐसी अव्दितीय पूर्ण संख्याएँ q और r विधमान हैं कि                a = bq +r , 0 ≤r <b है |                    प्रश्नावली 1.1...

त्रैमासिक परीक्षा कक्षा :- 9th (विज्ञान) में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

त्रैमासिक परीक्षाओं में आने वाले                      महत्वपूर्ण प्रश्न    आपको इस website के माध्यम से त्रैमासिक मे आने वाले  महत्वपूर्ण प्रश्न                 बताने वाला हूँ                         कक्षा :- 9th                        विषय :- विज्ञान  प्र.1  पदार्थ से आप क्या समझते हो ?   उत्तर :- पदार्थ :- ऐसे पदार्थो को जो एक जैसी प्रकृति वाले रासायनिक कणों से मिलकर बने होते है ,उसे शुध्द पदार्थ कहते हैं | एक शुध्द पदार्थ एक ही प्रकार के कणों से बना होता है |   प्र.2 कोलाइड के कोई दो गुण लिखिये ? उत्तर :- कोलाइड के गुण :-   (1) यह एक विषमांगी मिश्रण है |   (2) कोलाइड के कणों का आकार इतना छोटा होता है कि ये पृथक् रूप में आँखो से नहीं देखे जा सकते हैं | प्र.3 कोशिका का कौन -सा अंगक बिजलीघर है ? और क्यो?   उत्तर :- म...

अध्याय :- 10 प्रकाश : परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा :- 10th

                         अध्याय :- 10                 प्रकाश : परावर्तन तथा अपवर्तन    मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से संबधित प्रश्नोत्तर प्र. 1 आवर्धन किसे कहते हैं ? प्र.2 लेंस की क्षमता से आप क्या समझते हो ? इसका मात्रक क्या है ? प्र.3 अवतल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा लिखिए ? mp board importent Qu.Maths class10 ... click.... Download Questions paper ... प्र.4 एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20cm है | इसकी फोकस दूरी क्या होगी ? प्र.5 उस उत्तल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए  जिसकी वक्रता त्रिज्या 32cm है |  प्र.6 हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है | इस कथन का क्या अभिप्राय है? प्र.7 गोलीय दर्पण के वक्रता केन्द्र की परिभाषा लिखिए ? प्र.8 गोलीय दर्पण की फोकस दूरी को परिभाषित कीजिए |  प्र.9 गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या के परिभाषित कीजिए ?   प्र श्न बैक डाउनलोड कक्षा :- 10th (हिन्दी & अंग्रैजी माध्यम ) .... click निबंध लेखन संस्कृत (कक्षा :...

Class :- 10th maths Chapter:- 1 important Questions

           Chapter :-1    Real Numbers (वास्तविक संख्याएँ )             (महत्वपूर्ण प्रश्न )              class :- 10th  1. Find the LCM and HCF of 6 and  20 by the prime factorisation method. 2. Find the LCM and HCF of 96 and  404 using the prime factorisation method. 3.Find the LCM and HCF of 6 ,72 and  120 using the prime factorisation method. 4. Given that HCF (306 ,657) = 9 Find LCM (306,657). 5. Express each number as a product of is prime factors:   (i)140      (ii)156          (iii)3825        (iv)5005      (v) 7429 6.Find the LCM and HCF of the following pairs of integers and verify that LCM × HCF = product of the two numbers . (i) 26 and 91      (ii) 510 and 92    (iii) 336 and 54 7...

काव्य खण्ड पर आधारित प्रश्न कक्षा :- 10th

    काव्य खण्ड पर आधारित प्रश्न               कक्षा :- 10th  वार्षिक परीक्षा 2023 के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न  PREPARED BY:- GAYATRI COACHING CLASSES प्रश्न 1. गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग्य निहित है ? उत्तर- उद्धव श्रीकृष्ण के पास रहते हुए भी उनसे प्रेम नहीं कर सके हैं इसलिए गोपियों को वे भाग्यहीन लगते हैं। यही व्यंग्य भाग्यवान कहने में व्यक्त है। विपरीत लक्षण से भाग्यवान का अर्थ भाग्यहीन है। प्रश्न 2. गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए?,  उत्तर-गोपियों के अनुसार राजा का धर्म प्रथा के हित का पूरा ध्यान रखना होना चाहिए। प्रजा को किसी प्रकार से नहीं सताया जाना चाहिए। राजा का दायित्व प्रजा की भलाई का ध्यान रखना है। प्रश्न 3. गोपियों को कृष्ण में ऐसे कौन-से परिवर्तन दिखाई दिए जिनके कारण ये अपना मन वापस पा लेने की बात कहती हैं ? उत्तर- गोपियों को श्रीकृष्ण में कई परिवर्तन दिखे जिनके कारण से अपना मन वापस लेने की बात कहती है।  (1) उन्हें आशा भो कि श्रीकृष्ण अवश्य लौटेंगे किन्तु वे नहीं ल...

लाभ तथा हानि सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

                         लाभ तथा हानि          सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए  PREPARED BY :- PERSING NAGPURE TYPE -I (1) एक पुस्तक का क्रय मूल्य ₹110 तथा विक्रय मूल्य ₹ 123.20 है इसे बेचने पर पुस्तक विक्रेता को कितने प्रतिशत लाभ होगा ?    (2) एक साईकिल को ₹ 1960 में बेचे जाने पर कितने प्रतिशत हानि होगी ? (3) आदित्य ने एक गाय ₹ 8580 में बेचकर 4% लाभ कमाया . उसने यह गाय कितने रूपये में खरीदी ? (4) एक कुर्सी को ₹ 873 में बेचने से विक्रेता को 10% हानि होती है . कुर्सी का क्रय-मूल्य कितना है ? (5) मीनल ने एक कार ₹ 250000 में खरीदी तथा ₹ 348000 में बेच दी . उसे कार पर कितने प्रतिशत  का लाभ हुआ ?  (6) किसी वस्तु को 100₹  में बेचने से एक व्यक्ति को 20₹ लाभ होता है .तो उसका लाभ  प्रतिशत कितना है ? (a) 20%          (b) 25%           (c) 22.5%     (d) इनमें से कोई नहीं (...

Hindi10th set B modal peper

            प्रारूप प्रश्न पत्र  2024   अभ्यास प्रश्न पत्र (Set :- B) 2024 कक्षा 10वीं  विषय - हिन्दी  समय - 3घंटा                                 पूर्णांक 75                                                                                                    निर्देश - 1. सभी प्रश्न करना अनिवार्य है | 2. प्रश्न क्र. 1 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है | जिनके लिए 1×30 = 30 अंक निर्धारित है |  3. प्रश्न क्र. 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक  है | शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है | 4. प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक  है | शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है | 5. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न...