काव्य खण्ड पर आधारित प्रश्न कक्षा :- 10th वार्षिक परीक्षा 2023 के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न PREPARED BY:- GAYATRI COACHING CLASSES प्रश्न 1. गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग्य निहित है ? उत्तर- उद्धव श्रीकृष्ण के पास रहते हुए भी उनसे प्रेम नहीं कर सके हैं इसलिए गोपियों को वे भाग्यहीन लगते हैं। यही व्यंग्य भाग्यवान कहने में व्यक्त है। विपरीत लक्षण से भाग्यवान का अर्थ भाग्यहीन है। प्रश्न 2. गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए?, उत्तर-गोपियों के अनुसार राजा का धर्म प्रथा के हित का पूरा ध्यान रखना होना चाहिए। प्रजा को किसी प्रकार से नहीं सताया जाना चाहिए। राजा का दायित्व प्रजा की भलाई का ध्यान रखना है। प्रश्न 3. गोपियों को कृष्ण में ऐसे कौन-से परिवर्तन दिखाई दिए जिनके कारण ये अपना मन वापस पा लेने की बात कहती हैं ? उत्तर- गोपियों को श्रीकृष्ण में कई परिवर्तन दिखे जिनके कारण से अपना मन वापस लेने की बात कहती है। (1) उन्हें आशा भो कि श्रीकृष्ण अवश्य लौटेंगे किन्तु वे नहीं ल...